स्वतंत्रता सेनानी के नाम हो मार्ग

गुप्तकाशी: गुप्तकाशी-मयाली मोटरमार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी मोटरमार्ग के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:38 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी  के नाम हो मार्ग
स्वतंत्रता सेनानी के नाम हो मार्ग

गुप्तकाशी: गुप्तकाशी-मयाली मोटरमार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी मोटरमार्ग के नाम रखने की क्षेत्रीय जनप्रतनिधियों ने डीएम से मांग की है। स्व. बगवाड़ी ने विभिन्न पदों पर आसीन होकर समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

पूर्व जिपंस केशव तिवारी एवं विमल शुक्ला ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि लमगौंडी में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरषोत्तम बगवाड़ी ने प्राथमिक शिक्षा मैखंडा, मिडिल शिक्षा कर्णप्रयाग, हाईस्कूल श्रीनगर, इंटरमीडिएट इलाहाबाद एवं स्नातक बीएचयू बनारस से की। कॉलेज जीवन से ही बगवाड़ी राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लेते रहे। और स्वतत्रंत्रा संग्राम आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। 1974 में चमोली जिला परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने। एक अधिवक्ता के रुप में भी उन्होंने बहुत ख्याति प्राप्त की। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर बगवाड़ी ने एक कुशल प्रशासक की भूमिका निभाई। (संसू)

chat bot
आपका साथी