केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी

रुद्रप्रयाग: गुरुवार को केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यात्रियों ने बाबा के दर्शन के साथ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:06 AM (IST)
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी

रुद्रप्रयाग: गुरुवार को केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यात्रियों ने बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फबारी का भी मजा लिया। वहीं बर्फबारी के दौरान भी केदारनाथ में हवाई सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रही।

सुबह से ही केदारनाथ में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर को अचानक केदारनाथ में सीधे बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई। वासुकीताल व दुग्ध गंगा की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी शुरू हो गई, इसके बाद केदारनाथ में भी बर्फबारी शुरू हो गई। लगभग तीन घंटे तक बर्फबारी होती रही। सीजन की पहली बर्फबारी का धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के साथ ही मजा लिया। बर्फबारी से केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य कर रहा है। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम केदारनाथ प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि दो घंटे तक रूक-रूककर हल्की व तेज बर्फबारी होती रही। लेकिन जम नहीं पाई। जबकि केदारपुरी के चारों तरफ ऊंची पहाडिय़ों पर हल्की बर्फ जमी हुई है, जिससे शीत हवा का प्रकोप तेज होने से ठंड बढ़ गई है। बताया कि केदारनाथ में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में हवाई सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रही।

chat bot
आपका साथी