केदारनाथ में चार फीट बर्फ जमी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में गत सोमवार से लगातार हो रही बर्फबारी से यहां चार फी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST)
केदारनाथ में चार फीट बर्फ जमी
केदारनाथ में चार फीट बर्फ जमी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में गत सोमवार से लगातार हो रही बर्फबारी से यहां चार फीट बर्फ जम गई है। वहीं पुर्ननिर्माण कार्य भी गत दिवस से बंद पड़े हैं। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जोरदार बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है।

गत सोमवार से शुरू हुई बर्फबारी का दौर मंगलवार को भी पूरे दिन जारी रहा। केदारनाथ में लगभग दो फीट ताजी बर्फ जम चुकी है, जबकि दो फीट बर्फ पहले से जमी हुई थी। चार फीट से अधिक बर्फ जम गई है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। केदारनाथ में कार्यकर रहे दो सौ से अधिक मजदूर अपने घरों में ही दो दिन से दुबके रहे। जबकि अधिक बर्फ पड़ने से अपने आंगन के आगे व छतों से बर्फ भी हटाई। केदारनाथ के साथ ही तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा, पंवालीकांठा, पटागडियां, त्रियुगीनारायण खेम बुग्याल में भी जोरदार बर्फबारी पड़ी है। यहां भी दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। जनपद के सौ से अधिक गांवा में आधा फीट बर्फ जम गई है। यह सभी गांव पांच हजार से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं।

तापमान केदारनाथ

न्यूनतम-माईनस-13 डिग्री

अधिकतम-माईनस 3 डिग्री

रुद्रप्रयाग तापमान

अधिकतम-12 डिग्री

न्यूनतम-3 डिग्री

chat bot
आपका साथी