करियर काउंसलिग में विभिन्न रोजगार की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गुलाबराय मैदान में कैरियर काउंसलिग का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:54 PM (IST)
करियर काउंसलिग में विभिन्न रोजगार की दी जानकारी
करियर काउंसलिग में विभिन्न रोजगार की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गुलाबराय मैदान में कैरियर काउंसलिग का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं को रोजगार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कमलेश उनियाल ने कहा कि रोजगार को लेकर भटकने की आवश्कता नहीं है। सर्वप्रथम युवाओं को रोजगार अपने क्षेत्र में तलाश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सरकार की कृषि, पशुपालन, मत्स्य सहित अन्य लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी लेकर युवाओं को स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बार युवा शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्हें पहले जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों में जाकर स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी लेनी चाहिए। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मशरूम गर्ल बबीता रावत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में युवा स्वरोजगार कर सकते हैं। स्वयं उन्होंने कृषि को अपनाया है और वे मशरूम सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं।

पशुपालन अधिकारी डा. राजीव गोयल ने कहा कि पशुपालन विभाग में कई ऐसी स्कीमें हैं, जिनका लाभ युवा उठा सकते हैं। आज के समय में दुग्ध उत्पादन से काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। पशुपालन विभाग की ओर से युवाओं की हरसंभव मदद की जाएगी। युवाओं को किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए। कठिन परिश्रम से ही सफलता हासिल की जा सकती है। जिला सेवा योजना अधिकारी कपिल पांडेय ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगारपरक शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार दिया जाता है।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिनेश सिंह चौधरी, लीलानंद थपलियाल, प्रदीप कुमार, संदीप प्रसाद, मुकेश प्रसाद सेमवाल, भगवान सिंह, शुभम काला, विशु भंडारी, महेंद्र सिंह रावत को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पशुपालन, सेवा योजना, कृषि, मत्स्य, आइटी सहित अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे, जिनकी ओर से युवाओं को विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर जनपद मत्स्य अधिकारी संजय सिंह बुटोला, किशन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी