अनूप नेगी के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तीन दिन पूर्व जवाड़ी बाईपास पर अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 05:41 PM (IST)
अनूप नेगी के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त
अनूप नेगी के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तीन दिन पूर्व जवाड़ी बाईपास पर अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा दिया है। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

बीती एक अप्रैल को जिला मुख्यालय के जवाड़ी बाईपास के नीचे अलकनंदा नदी में एक शव दिखाई दिया था। रेस्क्यू टीम ने शव को नदी से निकालकर शिनाख्त के लिए जिला चिकित्सालय में रखा था। शव की शिनाख्त 30 वर्षीय अनूप सिंह नेगी पुत्र स्व. वीर सिंह नेगी, निवासी स्वारी-ग्वांस गांव के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके चचेरे भाई उत्तम सिंह ने की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका भाई ट्रक में क्लीनर का कार्य करता था। 16 अप्रैल को घरवालों से उससे आखिरी बात हुई थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वृद्ध माता व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। वहीं, कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी