शहीदों के स्वजन को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जखोली विकासखंड के 13 शहीदों के स्वजन को ताम्र पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:13 PM (IST)
शहीदों के स्वजन को सम्मानित किया
शहीदों के स्वजन को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जखोली विकासखंड के 13 शहीदों के स्वजन को ताम्र पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीदों के घरों की मिट्टी एकत्रित की गई। सैनिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

ब्लाक सभागार में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़ा हर पांचवां जवान राज्य का वीर सपूत होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी से अभी तक यहां के सैनिकों के पराक्रम को देखते हुए यहां पांचवां धाम सैन्य धाम स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद मुख्यालय में भी सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सैनिकों के सम्मान सहित उनसे संबंधित समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सैनिकों के हितों में किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सैनिकों के सम्मान में शहीद सम्मान यात्रा व सैन्य धाम की स्थापना को सैनिकों के लिए बड़ा सम्मान बताया।

लोक गायक विक्रम कप्रवाण ने सैनिकों पर आधारित गीत गाकर दर्शकों को भावुक कर दिया। संचालन विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी परमानंद राम, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (अ.प्रा.) कर्ण सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी रोशन लाल, कपूर सिंह, महावीर सिंह नेगी, कलम सिंह राणा, प्रभुदयाल सिंह भंडारी, विजेंद्र मेवाड़ सहित शहीद सैनिकों के स्वजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी