वायु सेना और सरकार मिलकर बुझा रही जंगल की आग

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 10:34 PM (IST)
वायु सेना और सरकार मिलकर बुझा रही जंगल की आग
वायु सेना और सरकार मिलकर बुझा रही जंगल की आग

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को सरकार ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। आग बुझाने के लिए वायु सेना व प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है। वहीं वन मंत्री ने देश की सुरक्षा में उत्तराखंड के योगदान की सराहना करते हुए इसे गौरव की बात कही।

रुद्रप्रयाग में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 1200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि आग की भेट चढ़ चुकी है। जबकि, प्रदेश के विभिन्न जिलों में 900 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कहा कि आग को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है। केंद्र सरकार से भी मदद की मांग की गई थी। इस पर केंद्र सरकार की ओर से वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। कहा कि उम्मीद है कि जल्द सरकार व वायुसेना मिलकर वनों की आग पर काबू पा लेगी। वन मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड के सैनिक 125 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जनरल बिपिन रावत जैसे शीर्ष अफसरों की चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम में जिलेभर के 65 पूर्व सैनिकों का शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने उत्तराखंड के सैन्य इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सैनिकों के सम्मान में कई गौरव गाथाएं सुनाई। विधायक ने आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक दिए जा रहे उत्तराखंड के सैनिकों की अहम जानकारी कार्यक्रम में रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमें सैनिकों को सम्मान देते हुए गर्व हो रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास डिमरी ने सभी अतिथियों और पूर्व सैनिकों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व डीआईजी केशव डोभाल, ओपी बहुगुणा, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री गौरव चौधरी, अनिल कोठियाल, मीडिया प्रभारी आशीष कंडारी, पंकज बुटोला, गंभीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, समेत कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी