पूर्व सीएम ने रक्तदान करने वाले युवाओं का बढ़ाया मनोबल

हरेला पर्व पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पौधारोपण किया। इससे पहले उन्होंने खांकरा में भी पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM (IST)
पूर्व सीएम ने रक्तदान करने वाले युवाओं का बढ़ाया मनोबल
पूर्व सीएम ने रक्तदान करने वाले युवाओं का बढ़ाया मनोबल

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: हरेला पर्व पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पौधारोपण किया। इससे पहले उन्होंने खांकरा में भी पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय में रक्तदान करने वाले युवाओं का मनोबल भी बढ़ाया।

शुक्रवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्धारित कार्यक्रम के तहत खांकरा पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ मिलकर बरगद का पौधा रोपा। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया। यहां से वो 12 वर्षीय ख्याति सेमवाल के घर पहुंचे और उसे एक टैबलेट भेंट की। साथ ही उसकी कुशाग्र बुद्धि की प्रशंसा की। इसके बाद पूर्व सीएम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान देने वाले युवा कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सीएमएस डा. दिग्विजय सिंह रावत से अस्पताल प्रबंधन और समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवान, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी,गौरव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, दिगंबर रमलवाण, अनिल कोठियाल सहित कई कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

-------------

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी से गैरसैंण जाते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का श्रीनगर पहुंचने पर भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली बन्नू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके साथ बृजमोहन गैरोला, रिपुदमन रावत भी थे। इसके अलावा पूर्व सीएम ने सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। हरेला पर्व पर उन्होंने ढामक से धारी देवी मंदिर को जाने वाली सड़क पर पीपल और बरगद की पौध का रोपण भी किया। पार्टी के अन्य कार्यकत्र्ताओं ने भी वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया।

-----------

पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

सिमली: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सिमली पहुंचने पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने सिमली में निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला बेस अस्पताल सिमली को विकसित करने का निर्णय लिया था। इसके लिए पहले चरण में 10 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। सिमली मोटर पुल निर्माण कार्य को तीव्र गति से करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की पहल व अनुमोदन पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह नेगी, धन सिंह नेगी, अरुण मैठाणी, संदीप डिमरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी