हिमालय दिवस पर रोपे देवदार व बुरांस के 200 पौधे

संवाद सूत्र, ऊखीमठ : ईको पर्यटन विकास समिति ने हिमालय दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली निकालकर हिमाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM (IST)
हिमालय दिवस पर रोपे देवदार व बुरांस के 200 पौधे
हिमालय दिवस पर रोपे देवदार व बुरांस के 200 पौधे

संवाद सूत्र, ऊखीमठ : ईको पर्यटन विकास समिति ने हिमालय दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली निकालकर हिमालय बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सदस्यों ने चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के दो सौ से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समिति के सदस्यों ने बारिश के बीच चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर 11 भोजपत्र, 100 देवदार तथा 100 बुरांस के पौधे रोपे। इस दौरान भविष्य में चीरबासा उत्तरकाशी से भोज वृक्षों को प्राप्त कर चन्द्रशिला तक रोपित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तीर्थ यात्रियों, सैलानियों, व्यापारियों, जीप-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं घोड़े-खच्चर संचालकों को हिमालय के प्रति सजग किया। इस अवसर पर कानपुर विश्व विद्यालय वनस्पति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर डा. इन्द्रमणि सेमवाल ने कहा कि हिमालय युगों से देश का प्रहरी रहा है। इसलिए हिमालय की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। पूर्व वाणिज्य सहायक आयुक्त शांति प्रसाद नौटियाल ने कहा कि हिमालय की महिमा का गुणगान जितना किया जाए, उतना कम है। ईको पर्यटन विकास समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी ने कहा कि इस बार समिति का यह सूक्ष्म प्रयास था। कहा कि हिमालय को बचाने के प्रयास यदि धरातल पर हों तो पर्यावरण समस्या से निजात मिल सकती है। इस मौके पर चोपता से तुंगनाथ धाम तक जन जागरूकता रैली निकालकर तीर्थ यात्रियों व सैलानियों को हिमालय के प्रति सजग किया। योगेन्द्र भंडारी, कुंवर सिंह राणा, केवलानन्द मैठाणी, राजेन्द्र प्रसाद मैठाणी, अरविद मैठाणी, अवतार सिंह, दीपक बमोला, बीरबल चौहान, सुजान सिंह समेत व्यापार संघ, जीप टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी व घोड़े-खच्चर संचालक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी