जिलाधिकारी ने मशरूम गर्ल बबीता को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग: विधायक भरत सिंह चौधरी व जिलाधिकारी वंदना सिंह ने स्वरोजगार के क्षेत्र में अभिनव पहल करन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
जिलाधिकारी ने मशरूम गर्ल बबीता को किया सम्मानित
जिलाधिकारी ने मशरूम गर्ल बबीता को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग: विधायक भरत सिंह चौधरी व जिलाधिकारी वंदना सिंह ने स्वरोजगार के क्षेत्र में अभिनव पहल करने पर मशरूम गर्ल बबीता रावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उमरौला सौड़ की बबीता रावत सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। पिता सुरेंद्र सिंह की तबीयत खराब होने व बेहतर इलाज न होने से उनकी मौत हो गई थी। इससे पूरे परिवार पर भारी आíथक संकट आ गया। महज 15 साल की उम्र में बबीता ने साहस का परिचय देते अपनी बंजर भूमि को न केवल कृषि योग्य बनाया बल्कि मां के साथ भैंस पालकर दूध बेचना भी शुरू किया। पढ़ाई करने के साथ ही उसने अपने खेतों में सब्जी व मशरूम का उत्पादन करना शुरू किया। इसके माध्यम से आज बबीता के परिवार का भरण पोषण हो रहा है।

जिलाधिकारी वंदना ने बबीता की प्रशंसा करते हुए अन्य युवाओं से भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। (संस)

chat bot
आपका साथी