हेली कंपनियों ने रखी यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए हवाई सेवा देने वाली कंपनियों ने सरकार से यात्रियों की संख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:33 PM (IST)
हेली कंपनियों ने रखी यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग
हेली कंपनियों ने रखी यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए हवाई सेवा देने वाली कंपनियों ने सरकार से यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। हवाई सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में यदि यात्रियों के प्रतिदिन दर्शन की संख्या नहीं बढ़ी तो हवाई सेवाओं के संचालन में दिक्कत आ सकती है। वर्तमान में प्रतिदिन छह से सात सौ यात्री पैदल मार्ग से दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

न्यायालय के निर्देश पर सरकार ने केदारनाथ के लिए प्रतिदिन आठ सौ यात्रियों को ही दर्शन की अनुमति दी है। आगामी एक अक्टूबर से हवाई सेवाएं शुरू होनी हैं। हवाई सेवाओं से बड़ी संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंचते हैं। केदारनाथ आपदा के बाद से तो हवाई सेवा से जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रतिवर्ष औसतन 15 फीसद यात्री हवाई सेवा से दर्शनों को पहुंचते हैं। सरकार ने नौ हवाई कंपनियों को संचालन की अनुमति दी है। प्रत्येक हवाई कंपनी एक दिन में औसतन 100-200 यात्रियों को दर्शनों के लिए ले जाती है। हवाई कंपनियां प्रतिदिन एक से दो हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम पहुंचाती हैं। केदारनाथ के लिए हवाई सेवा देने वाली कंपनी एयरो एविएशन के कैप्टन शरद शर्मा का कहना है कि इस संबंध में सरकार के समक्ष बात रख दी गई है। आगे निर्णय सरकार को करना है। बताया कि एक अक्टूबर से हवाई सेवाएं शुरू होनी हैं। वहीं होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने कहा कि सरकार को आठ सौ यात्रियों के प्रतिदिन दर्शन की अनुमति देने संबंधी आदेश में तत्काल संशोधन करना चाहिए। सरकार को प्रतिदिन दो हजार यात्रियों की संख्या की अनुमति के लिए जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि हेली सेवाएं भी संचालित हो सकें और पैदल जाने वाले यात्री भी वापस न लौटे।

chat bot
आपका साथी