रुद्रप्रयाग में दीपों से जगमगाया अलकनंदा का तट

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत गत सोमवार रात्रि को पुराने विकास भवन के समीप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 10:49 PM (IST)
रुद्रप्रयाग में दीपों से जगमगाया अलकनंदा का तट
रुद्रप्रयाग में दीपों से जगमगाया अलकनंदा का तट

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत गत सोमवार रात्रि को पुराने विकास भवन के समीप अलकनंदा घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

नेहरू युवा केंद्र रुद्रप्रयाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अलकनंदा नदी घाट पर गंगा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें उत्तराखंड के पवित्र पंच प्रयाग तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वाण ने प्रथम दीप जलाकर गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अन्य व्यक्तियों ने दीप जलाए। जिला गंगा संरक्षण समिति के संयोजक व उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि गंगा उत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां जैसे गंगा राफ्टिंग, गंगा रन, होर्डिंग, गंगा क्विज, श्रमदान सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर जनमानस को जागरूक किया जाना है। गौरतलब है कि गंगा को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में पूरे देश में एक नवंबर से तीन नवंबर तक गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिक्वाण, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, कविता जुगरान, अभिलाषा पंवार, सभासद अंकुर खन्ना, लक्षमण कप्रवाण, सुनील नौटियाल, अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर जसपाल भारती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, बंटी जगवाण आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी