छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चोपता में चल रहे पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि व पर्यटन महोत्सव के दूस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:17 PM (IST)
छात्रों ने दी सांस्कृतिक  कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चोपता में चल रहे पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि व पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेले में विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारियां भी दी जा रही है।

महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राइंका चोपता के प्रधानाचार्य परमवीर कुंवर ने कहा कि मेले लोगों के मिलन के त्यौहार है। मेलों के आयोजन से मानव में प्रेम व सौहार्द बना रहता है। मेलों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मनवर सिंह राणा ने कहा कि तल्ला नागपुर के सर्वागींण विकास के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। जिला पंचायत सदस्य सुनीता बत्र्वाल ने कहा कि तल्ला नागपुर के पग-पग पर तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है। महोत्सव के अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल कहा कि जनमानस के अथक प्रयासों के प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

महोत्सव के दूसरे दिन, राइंका चोपता, प्रावि चोपता, वीडी मेमोरियल, आदर्श विद्यालय, चिल्ड्रन एकेडमी, सरस्वती विद्या मन्दिर चोपता, प्रावि तड़ाग, सरस्वती विद्या मन्दिर सतेराखाल, प्रावि दुर्गाधार, जूहा स्कूल उर्खोली, दुर्गा पब्लिक दुर्गाधार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी, गढ़वाली, कुमांऊनी, पंजाबी समेत कई गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, बृजमोहन नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष संपन नेगी, रणवीर सिंह फस्र्वाण, भरत सिंह जगवाण, यशवन्त सिंह रौथाण, अरविन्द नेगी, दीपक भंडारी, जयकृत सिंह समेत कई सदस्य व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बत्र्वाल ने किया।

chat bot
आपका साथी