क्रास कंट्री दौड़ में बुडोली के अरविन्द रहे प्रथम

खेल विभाग की ओर से आजादी के अमृत के अवसर पर ओपन पुरुष वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:52 PM (IST)
क्रास कंट्री दौड़ में बुडोली  के अरविन्द रहे प्रथम
क्रास कंट्री दौड़ में बुडोली के अरविन्द रहे प्रथम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: खेल विभाग की ओर से आजादी के अमृत के अवसर पर ओपन पुरुष वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 5 किमी की इस दौड़ में बुडोली के अरविन्द प्रथम स्थान पर रहे। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह ने क्रास कंट्री दौड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शाह ने प्रतिभागियों से निरन्तर अभ्यास से अपनी दक्षता एवं क्षमता को बढ़ाने का आह्वान किया। सीएचसी की डा. गीता ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक आहार लेना आवश्यक है। आहार में प्रोटीन एवं तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहे। विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय के बाद खेल गतिविधियां शुरू हुई है। युवाओं को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर पूरे देश में मनाया जा रहा है।

दौड़ खेल मैदान अगस्त्यमुनि से शुरू होकर गंगतल महादेव तक तथा वापस खेल मैदान में संपन्न हुई। पांच किमी. दौड़ को बुडोली के अरविन्द प्रथम, चमस्वाड़ा के विचित्र द्वितीय, फाटा के विमल चौहान तीसरे, भटवाड़ी के रोहित कुमार चौथे तथा फलई के सौरभ रावत पांचवें स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जमलोकी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीपी सन्तोषी, खेल प्रशिक्षक दीपक रावत, मनवर नेगी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी