कोविड अस्पताल में सीएम ने जाना मरीजों का हाल

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला मुख्यालय में संचालित कोटेश्वर कोविड के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:38 PM (IST)
कोविड अस्पताल में सीएम ने जाना मरीजों का हाल
कोविड अस्पताल में सीएम ने जाना मरीजों का हाल

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला मुख्यालय में संचालित कोटेश्वर कोविड केयर सेंटर और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड रोकथाम के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। राज्य में आक्सीजन की कमी नहीं है। कहा कि 18 प्लस आयु वर्ग को सरकार की ओर से निश्शुल्क वैक्सीन दी जा रही है। इस पर सरकार चार सौ करोड़ का वहन कर रही है।

शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से लगभग साढ़े ग्यारह बजे सीएम तीरथ सिंह रावत गुलाबराय मैदान में पहुंचे और यहां से सीधे कोटेश्वर माधवाश्रम कोविड सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से लगातार संवाद करते हुए उनकी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। बताया कि डीआरडीओ के माध्यम से ऋषिकेश व हल्द्वानी में पांच-पांच सौ बेड के अस्पताल अगले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे कोरोना संक्रमण की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ा जा सकेगा। कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से घर-घर कोविड किट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ताकि प्राथमिक स्तर पर ही उपचार संभव हो सके। साथ ही मरीजों को चिकित्सालय आने की आवश्यकता न हो। कहा कि पूरे प्रदेश में सैंपलिग की संख्या को लगातार बढ़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से सौ मीट्रिक टन आक्सीजन राज्य को मिला है। प्रदेश में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, पीपीई किट और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। 18 से 44 वर्ष के सभी व्यक्तियों का निश्शुल्क कोविड वैक्शीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। साथ ही कहा कि सबको अनिवार्य रूप से मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जिले में संचालित कार्यों की जानकारी दी। कोटेश्वर माधवाश्रम कोविड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां वार्डों का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. डीबीएस रावत, डॉ. नीतू तोमर, डॉ. आशुतोष सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी