मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डा. सुखवीर सिंह संधू, पर्यटन सचिव दिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:48 PM (IST)
मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डा. सुखवीर सिंह संधू, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर और जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं शनिवार से शुरू हो रही यात्रा को लेकर सोनप्रयाग में श्रद्धालु जुटने लगे हैं। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने यात्रियों को केदारनाथ धाम जाने की अनुमति नहीं दी।

हाई कोर्ट की ओर से चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति देने के बाद सरकार ने शनिवार से यात्रा शुरू करने को लेकर आदेश जारी कर दिए। मुख्य सचिव डा. सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार सुबह पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के साथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था के साथ ही यहां कोविड नियमों के पालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मुख्य सचिव को सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही पुनर्निर्माण कार्यो को लेकर विस्तार से बताया। मुख्य सचिव ने आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल, आस्था पथ, गरुड़चट्टी जाने को बन रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित समय से पहले पुनर्निर्माण कार्य पूरे करने को कहा। इस मौके पर कार्यदायी संस्था की ओर से शंकराचार्य समाधि निर्माण के लिए इसी सीजन में कार्य पूरा करने का भरोसा दिया गया। वहीं यात्रा की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग पहुंचे, लेकिन यहां से पुलिस ने यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया। थानाध्यक्ष सोनप्रयाग योगेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी