उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी दो दिवसीय बैठक आज से

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 28 अक्टूब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:13 PM (IST)
उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी दो दिवसीय बैठक आज से
उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी दो दिवसीय बैठक आज से

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 28 अक्टूबर से शुरू होगी। रुद्रप्रयाग में होने वाली इस बैठक में संगठन की मजबूती व 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा के साथ ही सुझाव लिए जाएंगे।

उक्रांद केंद्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से दल की केंद्रीय कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी शिरकत करेंगें। साथ ही प्रदेश के वर्तमान ज्वलंत राजनीतिक हालात व दल के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। 28 अक्टूबर को बैठक के प्रथम सत्र में जनपदों की प्रगति रिपोर्ट रखी जाएगी। संगठन को और सक्रिय करने व आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में दल की प्रभावशाली भूमिका पर चर्चा भी की जाएगी। 29 अक्टूबर को दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी