दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:17 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा
दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए अगस्त्यमुनि थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए सभी आरोपित देहरादून निवासी हैं।

विवाहिता सविता शाह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अभिषेक शाह, निवासी अजबपुर कलां, देहरादून के साथ हुई थी। उसका मायका अगस्त्यमुनि विकासखंड की बाबई ग्राम सभा में है। बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इससे पहले बीती फरवरी माह में उसने कोतवाली रुद्रप्रयाग में मामले की तहरीर दी थी। उस दौरान महिला हेल्पलाइन ने दंपती की तीन बार काउंसिलिग की। इस दौरान वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन, पति ने यह कहकर साथ ले जाने से इंकार कर दिया कि विवाहिता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। महिला हेल्पलाइन ने ससुरालियों से बात की। लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद प्रकरण को अगस्त्यमुनि थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति अभिषेक शाह, सास सरोजनी शाह, ससुर मुन्ना लाल शाह, देवर लोकेंद्र शाह और ननद प्रीति देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले में आरोपितों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी