अंजू की भैंस और गोविंद की बैलों की जोड़ी रही प्रथम

पशुपालन विभाग के तत्वावधान में विकासखंड ऊखीमठ के परकंडी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 90 पशुपालकों ने 125 पशुओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंजू देवी की भैंस और गोविंद लाल की बैलों की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 05:35 PM (IST)
अंजू की भैंस और गोविंद की बैलों की जोड़ी रही प्रथम
अंजू की भैंस और गोविंद की बैलों की जोड़ी रही प्रथम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पशुपालन विभाग के तत्वावधान में विकासखंड ऊखीमठ के परकंडी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 90 पशुपालकों ने 125 पशुओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंजू देवी की भैंस और गोविंद लाल की बैलों की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही।

शनिवार को परकंडी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य जसदेई देवी और प्रधान प्रेमलता भट्ट ने किया। पशु प्रदर्शनी चार वर्गों में आयोजित की गई। गाय वर्ग में उदयलाल की गाय प्रथम, गौरा देवी की गाय द्वितीय, आशा देवी की गाय तृतीय रही। भैंस वर्ग में अंजू देवी की भैंस प्रथम, संजना देवी की भैंस द्वितीय और संगीता की भैंस तृतीय रही। बैल जोड़ी में गोविंद लाल की बैल जोड़ी प्रथम, दिनेश लाल की बैल जोड़ी द्वितीय और सतीश की बैल जोड़ी तृतीय रही। बछिया वर्ग में गौरा देवी की बछिया प्रथम, शांता देवी की बछिया द्वितीय और गोकुल की बछिया तृतीय स्थान पर रही। पशु प्रदर्शनी में डॉ. रमेश ¨सह नितवाल ने पशु पालकों को नस्ल सुधार, पशुओं में कृमिनाशक दवाओं का महत्व और चारे के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर दिलवर ¨सह रावत, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. आर्शीदा खान, डॉ. सतेंद्र यादव, नंदलाल खुमरियाल, प्रदीप रावत, विक्रम ¨सह असवाल गो¨वद ¨सह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी