तीस फीसद पदों पर पदोन्नति न होने से शिक्षकों में रोष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गढ़वाल मंडल के शिक्षकों ने 30 फीसद पदों पर पदोन्नति न होने पर रोष जताया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:59 PM (IST)
तीस फीसद पदों पर पदोन्नति  न होने से शिक्षकों में रोष
तीस फीसद पदों पर पदोन्नति न होने से शिक्षकों में रोष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गढ़वाल मंडल के शिक्षकों ने 30 फीसद पदों पर पदोन्नति न होने पर रोष जताया है। कहा कि इस संबंध में एक संयोजक मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे शीघ्र पदोन्नति को लेकर वार्ता करेगा। ताकि समय से शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके।

आनलाइन बैठक में शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2019 में 30 प्रतिशत पदोन्नति की विज्ञप्ति निकाली गई थी, लेकिन पदोन्नति में अनावश्यक लेटलतीफी किए जाने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है। वर्तमान में भी 15 अगस्त तक पदोन्नतियां किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर जारी प्रक्रिया को देखकर यह नहीं लग रहा है कि समय पर पदोन्नतियां कर दी जाएंगी। सरकार ने सहायक अध्यापक स्नातक वेतनक्रम के 70 फीसद पदों को विषयवार पहले ही सीधी भर्ती के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि 30 फीसद पदों पर पदोन्नतियां की जानी है। दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया व पदों की संख्या का निर्धारित कोटा अलग-अलग है। इसलिए 30 फीसद पदों पर जिस विषय की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो उन्हें महीनों तक लटकाना उचित नहीं है। कहा कि इस मामले में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल एडी माध्यमिक, निदेशक, शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेगा। संयोजक मंडल में सुजान बुटोला को मुख्य संयोजक बनाया गया। जबकि एमपी उनियाल, मंजू बहुगुणा, मीनाक्षी सिलस्वाल, मंजू नौटियाल, ताजबर सिंह नेगी, धनवीर चौहान, पंकज चंदोला, सत्यपाल सिंह रावत, विजयभारत नैनवाल, विशेश्वरदत्त सेमवाल, दीवान सिंह नेगी, मंशाराम गौड़ व अयोध्या प्रसाद तिवाड़ी को संयोजक मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी