मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : ससुराल पक्ष के लोगों पर पर विवाहिता पुत्री की हत्या कर शव ठिकाने लगाने क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:11 AM (IST)
मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : ससुराल पक्ष के लोगों पर पर विवाहिता पुत्री की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गत 15 जून से उसकी विवाहिता पुत्री अपनी ससुराल से लापता है।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गुनाऊं गांव की देवेश्वरी देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि उसकी विवाहिता पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या की है। बताया कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष 2012 में ग्राम पंचायत नवासू के मनोज लाल से हुआ था। शुरूआत में ससुरालियों का व्यवहार उसकी पुत्री के साथ अच्छा रहा। लेकिन, बाद में वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मेरे पति भी बेटी के ससुराल गए और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उन्होंने उनसे भी मारपीट की। बताया कि उसकी पुत्री के तीन बच्चे हैं और उसका पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था। बीते 15 जून को ससुराल वालों ने बेटी के लापता होने व राजस्व उप निरीक्षक चौकी खेड़ाखाल में गुमशुदगी दर्ज कराने की बात भी कही। महिला ने बेटी के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी