उक्रांद के नेता सेमवाल के निधन पर कार्यकत्र्ताओं ने जताया शोक

उक्रांद के वरिष्ठ नेता सतीश सेमवाल के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकत्र्ताओं ने गहरा दुख जताकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST)
उक्रांद के नेता सेमवाल के निधन पर कार्यकत्र्ताओं ने जताया शोक
उक्रांद के नेता सेमवाल के निधन पर कार्यकत्र्ताओं ने जताया शोक

रुद्रप्रयाग: उक्रांद के वरिष्ठ नेता सतीश सेमवाल के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकत्र्ताओं ने गहरा दुख जताकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

उक्रांद नेता सतीश सेमवाल छात्र जीवन से ही उक्रांद से जुड़ गए थे, वर्तमान में वह दल के मुख्य प्रवक्ता थे। लगातार रुद्रप्रयाग व चमोली में कई जन आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सतीश सेमवाल मूल रुप से रुद्रप्रयाग के उथिड गांव के निवासी थे। वह गोपेश्वर चमोली में रहकर वकालत करते थे। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह आजीवन जनता की समस्याओं पर मुखर होकर सरकारों से लड़ते रहे। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन से उक्रांद ने एक निष्ठावान कार्यकत्र्ता खो दिया है।

उनके निधन पर उक्रांद के केन्द्रीय महामंत्री किशोरी नंदन डोभाल, देवेन्द्र चमोली, जितार सिंह जगवाण, अवतार सिंह राणा, कल्याण सिंह पुडीर, राजेन्द्र नौटियाल समेत कई कार्यकत्र्ता शामिल रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी