सुबह की सैर के साथ युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

सुबह की सैर करने वाले युवाओं ने नगर के प्रमुख चंडाक ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:12 AM (IST)
सुबह की सैर के साथ युवाओं ने चलाया सफाई अभियान
सुबह की सैर के साथ युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़, जेएनएन : सुबह की सैर करने वाले युवाओं ने नगर के प्रमुख चंडाक ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों शराब की खाली बोतलें और कू ड़ा एकत्रित कर नष्ट किया।

पिथौरागढ़ से चंडाक तक का छह किमी ट्रैक नगर का सबसे प्रमुख ट्रैक है। चंडाक क्षेत्र नगर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। प्रतिदिन सुबह और सायं इस मार्ग पर हजारों की संख्या में लोग घूमते हैं। सांझ ढलते ही इस मार्ग पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। रात्रि दस बजे तक शराबियों के समूह यहां पर बैठ कर शराब पीते हैं और बोतले व साथ ले गए सामान को बिखरा देते हैं। इस तरह के अराजक तत्वों को जागरू क करने के लिए सुबह की सैर में जाने वाले युवा इस मार्ग पर सफाई अभियान चलाते हैं और जगह-जगह गंदगी नहीं करने के पोस्टर भी लगाते हैं।

इसी क्रम में रविवार सुबह एक बार फिर सैर करने वाले युवाओं ने सफाई अभियान चलाया। युवाओं द्वारा ट्रैकिंग रू ट, व्यू प्वाइंट, वन विभाग विश्राम गृह के निकट से एकत्रित कूड़े को कूड़ेदान में डाला गया। सफाई करने वालों में कविंद्र पुनेठा, दीपक लुंठी, हेम गुंज्याल, दीपक कोठारी, राजेंद्र चिलकोटी, संजीव राय, पवन बिष्ट, राजेश पंगरिया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी