डीडीहाट के युवाओं ने चलाया तीन दिवसीय सफाई अभियान

डीडीहाट नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ डीडीहाट अभियान के तहत तीन दिवसीय अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 11:22 PM (IST)
डीडीहाट के युवाओं ने चलाया तीन दिवसीय सफाई अभियान
डीडीहाट के युवाओं ने चलाया तीन दिवसीय सफाई अभियान

डीडीहाट, जेएनएन : नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ डीडीहाट अभियान के तहत तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर के प्रमुख पिकनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के पहले दिन युवाओं द्वारा डीडीहाट नर्सरी क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। दूसरे दिन डीडीहाट-थल मार्ग पर और तीसरे दिन डीडीहाट-आदिचौरा मार्ग के झंडाधार से कुल 20 क्विंटल अजैविक कूड़ा एकत्रित कर नष्ट किया गया। युवाओं ने इस मौके पर लोगों को नगर को साफ, स्वच्छ रखने के लिए जागरू क किया साथ ही लोगों को कोविड 19 को लेकर भी सजग किया गया। बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को मास्क पहन कर ही बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।

सफाई अभियान में शामिल युवाओं में युवा सामाजिक कार्यकर्ता योगेश चुफाल, विक्की जेठी, विक्की कन्याल, सौरभ बसेड़ा, राजू बोरा, विजय बसेड़ा, बादल चौहान, मुकेश बसेड़ा, सुनील कन्याल, युवराज कन्याल, प्रहलाद कन्याल, निस्सू वर्मा, रजत वर्मा आदि शामिल थे। विक्की जेठी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। डीडीहाट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख मंदिरों में भी अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी