पेयजल समस्या को लेकर गरजे युवा कांग्रेसी, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने फूंका जल संस्थान और पेयजल निगम का पुतला

पिथौरागढ़ नगर में पेयजल संकट से गुस्साए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जल संस्थान का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 05:01 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 05:11 AM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर गरजे युवा कांग्रेसी, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने फूंका जल संस्थान और पेयजल निगम का पुतला
पेयजल समस्या को लेकर गरजे युवा कांग्रेसी, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने फूंका जल संस्थान और पेयजल निगम का पुतला

पिथौरागढ़, जेएनएन : नगर में पेयजल संकट से गुस्साए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जल संस्थान और पेयजल निगम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

केमू स्टेशन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सभा करते हुए कहा कि नगर में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। आए दिन किसी न किसी वार्ड में समस्या खड़ी हो रही है। आम जनता को प्राकृतिक जल स्रोतों से अपनी जरू रत पूरी करनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस काल में समस्या समाधान के लिए आंवलाघाट से 75 करोड़ की लागत से नई योजना बनाई गई, इसके बाद भी आम जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पाना विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में ऋषेंद्र महर, करन सिंह, शुभम बिष्ट, पवन माहरा, कार्तिक खर्कवाल, शुभम जोशी, रजत विश्वकर्मा, पवन धौनी, विक्की सौन, पारस सिंह, महेंद्र नाथ, हिमांशु जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, सागर कुमार, जितेंद्र भंडारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी