पिटकुल और यूपीसीएल में 102 पदों को फ्रीज किए जाने पर भड़की यूथ कांग्रेस

पिटकुल और यूपीसीएल में भर्ती के लिए जारी 250 पदों में से 102 पदों को फ्रीज कर दिए जाने के फैसले से यूकां में आक्रोश है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM (IST)
पिटकुल और यूपीसीएल में 102 पदों को फ्रीज किए जाने पर भड़की यूथ कांग्रेस
पिटकुल और यूपीसीएल में 102 पदों को फ्रीज किए जाने पर भड़की यूथ कांग्रेस

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिटकुल और यूपीसीएल में भर्ती के लिए जारी 250 पदों में से 102 पदों को फ्रीज कर दिए जाने के फैसले से भड़के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरों में धरना दिया। संगठन ने फ्रीज किए गए पदों को तुंरत बहाल किए जाने की मांग की।

घरों पर धरने में बैठे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार ने पिटकुल और यूपीसीएल में रिक्त 250 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। नवंबर 2017 में इन पदों के परीक्षा आयोजित की गई। आठ हजार लोगों ने परीक्षा दी। आठ फरवरी को परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। न्यायालय के आदेश पर भर्ती रद कर दी गई। जनवरी 2021 में फिर परीक्षा कराई गई। जिसका परिणाम बीते सप्ताह जारी किया गया, लेकिन 250 पदों में से 102 पद कम कर दिए गए। कड़ी मेहनत कर परीक्षा देने वाले युवा इसके चलते रोजगार से वंचित हो गए हैं। यूथ कांग्रेस ने फ्रीज किए गए पदों को अविलंब बहाल किए जाने की मांग करते हुए कहा कि सफल युवाओं को तैनाती नहीं दी गई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। घरों में धरना देने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, करन सिंह, दीपक तिवारी, प्रकाश देवली, नवीन ऐरी, शिवम पंत, अभिषेक कोहली, नब्बू भंडारी, विनय वल्दिया, प्रियांशु कोहली, कमल भंडारी, करन लाबड, रजत विश्वकर्मा, आशीष सुरखली, महेश धामी, नयन वाणी आदि शामिल रहे। ======= भीम कुमार बने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव, बूथ इंचार्ज की अतिरिक्त जिम्मेदारी

बेरीनाग: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें बूथ इंचार्ज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई के निर्देशन पर राज्य प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अमरजीत की संस्तुति पर भीम कुमार को इस आशय का नियुक्ति पत्र भेजा। भीम की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, हयात सिंह बाफिला, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी