पिथौरागढ़ में युवक कांग्रेस ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

युवक कांग्रेस की पिथौरागढ़ इकाई ने पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करनेका आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM (IST)
पिथौरागढ़ में युवक कांग्रेस ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला
पिथौरागढ़ में युवक कांग्रेस ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

जासं, पिथौरागढ़ : युवक कांग्रेस ने पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जनता को गुमराह कर वाहवाही लूटने का आरोप लगाते पुतला फूंका। प्रदर्शन करते हुए कहा कि केवल एक्सप्रेस का नाम बदलकर भाजपा इसका झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।

गांधी चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए युंका जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि जिस ट्रेन को पूर्णागिरि जनशताब्दी का नाम देकर भाजपा वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, वह सेवा पूर्व में नंगल डैम नाम से चलती थी। उसका समय भी यही था। उन्होंने कहा कि केवल नाम बदल भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि जन शताब्दी दस घंटे में टनकपुर से दिल्ली पहुंच रही है, जबकि काठगोदाम से मात्र पांच घंटे में शताब्दी ट्रेन दिल्ली पहुंच रही है।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर हमेशा जनता को ठगने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव करन सिंह, नगर अध्यक्ष शुभम बिष्ट, महासचिव आनंद धामी,हाजी भूरे मियां, प्रकाश देवली, शिवम पंत, पारस सिंह, महेंद्र नाथ अंकुर महर, धीरज कुमार , कपिल बोरा, नवीन भंडारी , कपिल जोशी, अभिषेक कोहली आदि शामिल थे। कांग्रेस कमेटी 21 को जिला सम्मेलन में चुनेगी जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, चम्पावत : काग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रसे कमेटी जिले के सभी ब्लाकों में बैठक कर कार्यकर्ताओं की राय जानेगी। 21 मार्च को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में पार्टी अपना जिलाध्यक्ष का चुनाव करेगी।

रविवार को नगर पालिका सभागार में हुई जिला स्तरीय बैठक में जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। काग्रेस नगर अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी को जिला स्तरीय सम्मेलन का संयोजक बनाया गया। तय किया गया कि संयोजक के नेतृत्व में कमेटी चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर और बनबसा आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करेगी। इसके अलावा कमेटी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगी। 21 मार्च से पूर्व सभी ब्लाकों में बैठक संपन्न कराने पर सहमति बनी। बैठक का संचालन प्रकाश मेहरा ने किया। बैठक में सभासद रोहित बिष्ट, मुन्ना ढेक, प्रह्लाद अधिकारी, डा. महेश ढेक, विकास साह, हरीश चौधरी, नारायण राम, सूरज प्रहरी, अमित साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमेटी में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, महेश चंद, श्याम कार्की, भोला सिंह बोहरा, फैसल सिद्दीकी, भुवन चौबे, अनिल चौधरी, रोहित ढेकतथा कपिल भार्गव शामिल किए गए हैं। भगीरथ भट्ट, बहादुर पाटनी, नवीन मुरारी, पूरन कठायत, अनिल प्रसाद सिन्हा, हरगोविंद बोहरा को मार्ग दर्शन कमेटी में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी