पुल की शट¨रग गिरने से मजूदर घायल, हल्द्वानी रेफर

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: घाट के निकट सेमली में निर्माणाधीन मोटर पुल की शट¨रग गिरने से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 10:33 PM (IST)
पुल की शट¨रग गिरने से मजूदर घायल, हल्द्वानी रेफर
पुल की शट¨रग गिरने से मजूदर घायल, हल्द्वानी रेफर

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: घाट के निकट सेमली में निर्माणाधीन मोटर पुल की शट¨रग गिरने से एक मजदूरों में भगदड़ मच गई । शट¨रग की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रू प से घायल हो गया।

घटना रविवार दोपहर से पूर्व की है। घाट के निकट सेमली में मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के लिए शट¨रग लगाई थी। रविवार को पुल की शट¨रग निकाली जा रही थी। इस कार्य में काफी मजदूर लगे थे। शट¨रग निकालते समय एक तरफ का हिस्सा टूट गया और शट¨रग गिरने लगी। जिसे लेकर मजदूरों में भगदड़ मच गई। जान बचाने को मजदूरों ने दौड़ लगा दी। एक मजदूर हर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र मान सिंह निवासी सेमली पिथौरागढ़ शट¨रग की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। साथ के मजदूरों ने उसे शट¨रग से निकाला और सूचना ग्रामीण उत्थान समिति गुरना के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट को दी। सूचना मिलते ही मजदूर को 28 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल मजदूर के सिर में चोट है उसके दोनों हाथ टूट गए हैं, कमर में गंभीर चोट आई है और पेशाब से खून निकल रहा है। उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। गरीब मजदूर को एंबुलेंस से हल्द्वानी पहुंचाने के लिए राजेंद्र भट्ट सहित अन्य लोगों ने चंदा एकत्रित कर धन की व्यवस्था की है। मजदूर के घायल होने से परिजन परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी