डीडीहाट से कब सीधे जुड़ेगा मुनस्यारी

डीडीहाट से सीधे मुनस्यारी को जोड़ने की आस पूरी होती नजर नहीं आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:10 PM (IST)
डीडीहाट से कब सीधे जुड़ेगा मुनस्यारी
डीडीहाट से कब सीधे जुड़ेगा मुनस्यारी

जासं, पिथौरागढ़: डीडीहाट से सीधे मुनस्यारी को जोड़ने की आस पूरी होती नजर नहीं आ रही है। सीधी सड़क नहीं होने से आज भी डीडीहाट और मुनस्यारी के बीच लोगों को वाया थल या फिर जौलजीबी होकर चलना पड़ता है।

डीडीहाट से मुनस्यारी के लिए वाया घनधूरा होते एक मार्ग का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव के तहत सड़क जैव विविधता वाले घनधूरा जंगल से होते हुए तहसील बंगापानी के ऊंचाई वाले स्थानों से होकर मुनस्यारी पहुंचनी है। यह पूरा ही मार्ग जंगलों के बीच होकर गुजरेगा। जिसके चलते इस मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि डीडीहाट, बंगापानी और मुनस्यारी तहसील के अब तक अनछुए स्थल भी लोगों की नजर में आते । ====== डीडीहाट से मुनस्यारी की दूरी घट जाएगी वर्तमान में डीडीहाट से मुनस्यारी की दूरी वाया थल होकर 93 किमी और वाया जौलजीबी होकर 98 किमी है। डीडीहाट से वाया घनधूरा होते सड़क बनने पर यह दूरी 20 से 25 किमी कम हो जाएगी। ===== डीडीहाट से मुनस्यारी को सीधे सड़क से जोड़ने के प्रस्ताव पर कवायद जारी है। डीडीहाट क्षेत्र में सड़क बन रही हैं। डीडीहाट से मुनस्यारी तक एक तीसरा मार्ग भी जल्द अस्तित्व में आएगा।

- विशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट

chat bot
आपका साथी