तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं को महिला संगठनों ने किया पुरस्कृत

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता महिलाओं को नगर की महिलाओं ने रविवार को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 05:47 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:16 AM (IST)
तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं को महिला संगठनों ने किया पुरस्कृत
तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं को महिला संगठनों ने किया पुरस्कृत

पिथौरागढ़, जेएनएन: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता महिलाओं को नगर की महिलाओं ने रविवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार विजेताओं को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति धामी द्वारा टकाना में आयोजित सम्मान समारोह में तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शीतल राज, सुमन वर्मा, आंगनबाड़ी पुरस्कार विजेता चंद्रकला को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस अवसर पर कहा कि पुरस्कार मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ती है। इस अवसर पर पूर्व में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मी भट्ट ने कहा कि सीमांत जिले की तीन महिलाओं को पुरस्कार मिलना पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

chat bot
आपका साथी