महिलाएं सामूहिक रू प से चलाएंगी सरस विपणन केंद्र

पिथौरागढ़ जिले में शहरी आजीविका मिशन और ग्रामीण आजीविका मिशन का संयुक्त सरस विपणन केंद्र शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:36 PM (IST)
महिलाएं सामूहिक रू प से चलाएंगी सरस विपणन केंद्र
महिलाएं सामूहिक रू प से चलाएंगी सरस विपणन केंद्र

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : शहरी आजीविका मिशन और ग्रामीण आजीविका मिशन का संयुक्त सरस विपणन केंद्र पिथौरागढ़ जनपद में शुरू हो गया। प्रदेश में अपनी तरह के पहले इस केंद्र का संचालन गांव और शहर की महिलाएं मिलकर करेंगी।

विकासखंड बिण परिसर में खोले गए केंद्र का शुभारंभ प्रदेश के खेल एंव पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि सरस केंद्र से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलाएं आर्थिक रू प से स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने केंद्र के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरू रत बताई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्र संचालिका बबीता पुनेठा ने बताया कि केंद्र के माध्यम से वर्तमान में 17 महिलाओं और उनके परिवार को रोजगार मिल रहा है। केंद्र में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के साथ ही कैफे और एक पार्टी लाज भी तैयार किया गया है। केंद्र का संचालन शहर और गांव की महिलाएं संयुक्त रू प से करेंगी। इससे होने वाली आमदनी का दो प्रतिशत लाभ ब्लाक फेडरेशन के खाते में जमा किया जाएगा, जिससे रिवाल्विंग फंड बढ़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि सरस केंद्र स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

केंद्र के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी