जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर हुए अतिक्रमण से परेशान महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM (IST)
जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बेरीनाग, जेएनएन: जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर हुए अतिक्रमण से परेशान महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए महिलाओं ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत की अगुवाई में नायब तहसीलदार से मिली महिलाओं ने कहा कि जमुनानगर-क्वैराली सड़क पर जगह-जगह लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसके चलते सड़क पर वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में रहने वाले आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। महिलाओं ने कहा कि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवकी देवी, हेमा महरा, सरिता कार्की, मुन्नी पंत, दीपाली देवी, ललिता पंत, पूजा देवी, भावना पंत, चंद्रा पंत, सरोजनी, विद्या, हीरा आदि शामिल थीं। =======े सड़क चौड़ीकरण की मिट्टी सड़क पर बिछाने से वाहन चालक परेशान पिथौरागढ़: सुवालेक-रसैपाटा सड़क चौड़ीकरण में निकलने वाली मिट्टी सड़क पर बिछा दिए जाने से क्षेत्र के वाहन चालक परेशान हैं। मिट्टी में फंस रहे वाहन यात्री धक्का देकर निकाल रहे हैं। मनमानी पर रोक नहीं लगाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

चंडिका दरबार को जोड़ने वाली सुवालेक-रसैपाटा सड़क में लंबे समय बाद सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही इस पर डामरीकरण भी होना है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए काटी जा रही चट्टानों की मिट्टी सड़क पर बिछा दी जा रही है। पाला गिरने से कई स्थानों पर सड़क में कीचड़ फैल गया है। जिसमें वाहन फंस रहे हैं। वाहन चालक बालम सिंह ने बताया कि वाहनों में सवार यात्रियों को वाहन निकालने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। पूर्व जिपं सदस्य ने कहा है कि चंडिका दरबार को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क सुधारीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने की जरू रत है। सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

इधर लोनिवि का कहना है कि ठेकेदार को सड़क को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन नहीं होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी