जंगलों की आग बुझाने में जुटी कूचा गांव की महिलाएं

पिछले दो दिनों जल रहे कूचा क्षेत्र के जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:53 PM (IST)
जंगलों की आग बुझाने में जुटी कूचा गांव की महिलाएं
जंगलों की आग बुझाने में जुटी कूचा गांव की महिलाएं

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिछले दो दिनों जल रहे कूचा क्षेत्र के जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। वनों के जलने से परेशान गांव की महिलाएं गुरुवार को खुद ही आग बुझाने में जुट गई। महिलाओं ने पूरे दिन मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

जिला मुख्यालय से 10 किमी. दूर कूचा गांव के जंगल पिछले दो दिनों से जल रहे हैं। सरपंच श्याम सिंह मेहता ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, वन विभाग के अधिकारियों ने व्यस्त होने के बात कहकर आने में असमर्थता जता दी। जंगलों की आग से परेशान महिलाएं गुरुवार को श्याम सिंह मेहता की अगुवाई में आग बुझाने में जुट गई। गांव की गंगा देवी, देवकी देवी, सीमा, राधिका, प्रेमा, बिमला, कविता, रेखा, कमला, जानकी, तनुजा, भावना, रजनी आदि महिलाओं ने हम से वन और वनों से हम के नारे लगाते हुए दिन भर मेहनत कर आग पर काबू पाया। महिलाओं को उमेद, दीपक, पवन, सुंदर, उत्तम, दीवान आदि ने सहयोग दिया। महिलाओं ने कहा कि अब क्षेत्र के जंगलों को नहीं जलने दिया जाएगा। आस-पास के गांवों की महिलाओं ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे भी अपने क्षेत्र के जंगलों को नहीं जलने देंगी। ========== फिर धधके थलकेदार और कुजौली के जंगल

पिथौरागढ़: जिले में जंगलों की आग थम नही रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद जिला मुख्यालय के आस-पास के जंगल फिर आग की चपेट में आ गए। वन विभाग जंगलों की आग को नियंत्रित कर पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

मुख्यालय के नजदीकी हुड़ेती और टकाड़ी के मध्य स्थित जंगलों में बीती रात्रि आग लग गई। जंगल पूरी रात जलता रहा, लेकिन आग बुझाने के लिए कोई पहल नहीं हुई। गुरुवार को भी जंगलों से धुआं निकलता रहा। निकटवर्ती थलकेदार के जंगल में कई स्थानों पर आग लग गई। विकराल आग से कई पेड़, पौधे जलकर खाक हो गए। मुख्यालय के जंगलों की आग को ही वन विभाग काबू नहीं कर पा रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। जिले के जंगलों में आग लगने की 250 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी