महिला चिकित्सालय की अव्यवस्था के खिलाफ भड़कीं देवलथल की महिलाएं

महिला चिकित्सालय में लगातार हो रही महिलाओं की मौत से खिन्न देवलथल पिथौरागढ़ की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:17 AM (IST)
महिला चिकित्सालय की अव्यवस्था के खिलाफ भड़कीं देवलथल की महिलाएं
महिला चिकित्सालय की अव्यवस्था के खिलाफ भड़कीं देवलथल की महिलाएं

पिथौरागढ़, जेएनएन : महिला चिकित्सालय में लगातार हो रही महिलाओं की मौत से खिन्न देवलथल स्यूनपोखरा क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि महिलाओं की बड़ी आबादी होने के बावजूद महिला चिकित्सालय में न तो पैथोलॉजी जांच की सुविधा है और नहीं अल्ट्रासाउंड जांच की। 62 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मात्र 42 बेड ही संचालित हो रहे हैं। लापरवाही के चलते प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की लगातार मौत हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यवस्थाएं शीघ्र नहीं सुधरी तो महिलाएं उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वालों में कलावती देवी, कौशल्या देवी, ऊषा देवी, मंजू देवी, हेमा देवी, बीना देवी, मनीषा देवी, हिमानी देवी आदि शामिल थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा है कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी