शराब के खिलाफ महिलाएं बनी रणचंडी

संवाद सूत्र नाचनी (पिथौरागढ़) तल्ला जोहार के बांसबगड़ खेतभराड़ गांव में शराब के खिलाफ महि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:26 PM (IST)
शराब के खिलाफ महिलाएं बनी रणचंडी
शराब के खिलाफ महिलाएं बनी रणचंडी

संवाद सूत्र, नाचनी (पिथौरागढ़) : तल्ला जोहार के बांसबगड़ खेतभराड़ गांव में शराब के खिलाफ महिलाएं आक्रामक बन चुकी है। महिलाओं की मनाही के बाद भी क्षेत्र में अवैध शराब बेचे जाने से महिलाओं ने दुकानों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बरामद शराब पुलिस बुलाकर उनके सामने नष्ट की है।

बांसबगड़, खेतभराड़ क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विगत कई माहों से शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कुछ माह पूर्व महिलाओं ने एक संगठन बना कर क्षेत्र से शराब के उन्मूलन का निर्णय लिया। इस दौरान दुकानों में छापा मार कर शराब बरामद कर उसे नष्ट किया। शराब पीने वालों को बिच्छू घास लगाकर दौड़ाया। शराब पीकर गांव में आने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया। महिलाओं के इस रौद्र रू प को देखते हुए क्षेत्र में शराब का प्रचलन नहीं के बराबर रह गया था। महिलाओं ने क्षेत्र में किसी के पास शराब मिलने पर उस पर जुर्माना भी लगाया। पूर्व फौजियों से भी कोटे के तहत मिलने वाली शराब नहीं बेचने को कहा गया।

इस बीच क्षेत्र में शराबियों से राहत मिली । जिसे लेकर महिलाएं भी शांत थी। इधर कुछ दिनों से शराब बेचने वाले फिर सक्रिय होने लगे थे। यहां तक अवैध ढंग से शराब पहुंचने की सूचना महिलाओं को मिली। महिलाओं ने गुप्त रू प से शराब रखने वाले का पता लगाया। शनिवार देर सायं दुकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान महिलाओं को आठ बोतल अवैध शराब मिली। वहीं महिलाओं ने नाचनी थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष महेश कांडपाल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानदार का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा।

शराब विरोधी आंदोलन की कमान संभाल रही अमृता देवी, रमोती देवी, भगवती देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा है कि उनका अभियान अब जारी रहेगा। शराब पीने वाले को बिच्छू घास लगाकर बाजार में दौड़ाया जाएगा। अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले और बेचने वाले पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसका तिरस्कार किया जाएगा। उधर धारचूला के खेला, जुम्मा, पांगला गांव में भी महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन जारी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी