1830 मीटर की ऊंचाई पर अनुसूचित बस्ती में पहुंचा पानी

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की नजदीकी अनुसूचित जाति बस्ती धारी के ग्रामीणों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:24 PM (IST)
1830 मीटर की ऊंचाई पर अनुसूचित बस्ती में पहुंचा पानी
1830 मीटर की ऊंचाई पर अनुसूचित बस्ती में पहुंचा पानी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिला मुख्यालय की नजदीकी अनुसूचित जाति बस्ती धारी के ग्रामीणों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आजादी के बाद पहली बार इस गांव के लिए पेयजल योजना बनाई गई है। गांव में पानी पहुंच जाने से ग्रामीण गदगद हैं।

चंडाक क्षेत्र के अंतर्गत 1830 मीटर की ऊंचाई पर बसे धारी बस्ती के लोग आज तक प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही निर्भर है। करीब दो दर्जन से अधिक परिवारों वाली इस बस्ती के लोगों को गर्मियों में पेयजल को लेकर खासी दिक्कत झेलनी पड़ती थी। ग्रामीण काफी दूर से पानी ढोने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने गांव के लिए पेयजल योजना बनाने की मांग की थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पेयजल निगम ने काफी ऊंचाई पर बसी बस्ती तक पानी पहुंचाने के लिए योजना बनाई और गांव तक पानी पहुंचा दिया है। गांव तक पानी पहुंच जाने से ग्रामीण गदगद हैं। ग्रामीणों ने पेयजल निगम का आभार जताया है।

अधिशासी अभियंता आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि धारी बस्ती तक पानी पहुंचाना खासा मुश्किल था। गांव के अधिक ऊंचाई पर बसे होने के कारण इसमें दिक्कत आ रही थी। विभाग ने इसे एक चुनौती के रू प में लिया। विभाग को गांव तक पानी पहुंचाने में अब सफलता मिल गई है। ग्रामीणों को अपने घरों में ही पानी मिल रहा है।

उधर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में तमाम मसलों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिए जाने की बात कही। कांग्रेस ने उनके विचारों को आगे बढ़ाया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि आज देश में विभाजनकारी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अखंड भारत का सपना धूमिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि अनुसूचित जाति कांग्रेस का आधार रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2022 के चुनावों के लिए जुट जाएं। गांव-गांव तक संगठन खड़ा किया जाए। सम्मेलन में जीवन कोहली, लक्ष्मण प्रसाद, बिहारीलाल टम्टा, शंकर लाल, रविंद्र कुमार, नंदनराम, त्रिलोक राम, सौरभ कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, गिरीश राम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी