धूप खिली पर ठंड बरकरार, बलाती के पास छोटा नाला जमा

गुरुवार को धूप खिली परंतु ठंड का प्रकोप जारी रहा। वहीं बलाती के पास नाले का पानी भी जम गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM (IST)
धूप खिली पर ठंड बरकरार, बलाती के पास छोटा नाला जमा
धूप खिली पर ठंड बरकरार, बलाती के पास छोटा नाला जमा

पिथौरागढ़/मुनस्यारी, जेएनएन: गुरुवार को धूप खिली, परंतु ठंड का प्रकोप जारी रहा। पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान माइनस एक और मुनस्यारी में माइनस तीन रहा। बलाती के पास से मुनस्यारी को आने वाला एक छोटा पूरी तरह जम चुका है।

सीमांत जिले में सुबह से मौसम साफ था। रात को भयंकर पाला गिरने से ठंड का प्रकोप जारी रहा। दोपहर के आसपास हल्के बादलों की आवाजाही हुई परंतु बाद में आसमान साफ हो गया। जिले में सबसे कम तापमान पंचाचूली का बताया जा रही है । हिमनगरी मुनस्यारी में भी मौसम साफ रहा, परंतु ठंड का प्रकोप बना हुआ है। अलबत्ता थर्टी फ‌र्स्ट को लेकर चहल पहल बनी है। ऊंचाई वाले स्थानों पर पाइप लाइन जमी हैं। उच्च हिमालय से निकलने वाली नदियों में काफी नीचे तक ग्लेशियर बन चुके हैं। शुक्रवार को भी मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं शनिवार से मौसम खराब होने की संभावना है।

======= साल के आखिरी दिन मौसम रहा सुहावना

चम्पावत : साल के आखिरी दिन गुरुवार को मौसम खुशगवार रहा। सुबह से ही धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि सुबह के समय बिछी पाले की सफेद चादर ने ठंड में इजाफा कर दिया। एनएच पर सुबह नौ बजे तक कई स्थानों पर पाला नहीं पिघल पाया जिससे वाहनों के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी दिनों के बाद धूप में तेजी देखी गई, जिससे दिन के समय ठंड का अहसास नहीं हुआ। दिन के समय अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में भी काफी अधिक ठंड रही लेकिन धूप खिलने के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। दोपहर के समय आसमान में कई जगह बादलों का झुंड दिखाई दिया। मौसम साफ रहने से भले ही लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन बारिश न होना काश्तकारों को काफी खल रहा है। तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक बारिश न होने से कई स्थानों पर रबी की फसल नहीं बोई जा सकी है वहीं सूखे के कारण सब्जी उत्पादक काश्तकार राहत राशि देने की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी