पिथौरागढ़ के विजय प्रकाश जोशी ने चुटकी बजाकर बना डाला रिकार्ड

चुटकी बजाने में पिथौरागढ़ के विजय प्रकाश जोशी ने रिकार्ड बना डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:09 PM (IST)
पिथौरागढ़ के विजय प्रकाश जोशी ने चुटकी बजाकर बना डाला रिकार्ड
पिथौरागढ़ के विजय प्रकाश जोशी ने चुटकी बजाकर बना डाला रिकार्ड

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: चुटकी बजाने को लोग कई बार हल्के में लेते हैं, लेकिन यह भी एक कला है और इसके जरिए रिकार्ड भी बनाए जा सकते हैं। पिथौरागढ़ जिले के एक योग प्रशिक्षक ने 30 सेकेंड में 100 बार चुटकी बजाकर अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराया है।

जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में व्यायाम शिक्षक के रू प में तैनात विजय प्रकाश जोशी के इस रिकार्ड को हाल ही में इंडिया बुक आफ रिकार्ड ने दर्ज किया है। रिकार्ड दर्ज होने से गदगद विजय ने बताया कि योग की ताकत ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने की ताकत दी है। उन्होंने दावा किया कि वे एक मिनट में 22 बार सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं, अभी तक देश में एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार की अपनी उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी विजय पहाड़ी रैप भी गाते हैं। अब तक वे 12 पहाड़ी रैप तैयार कर चुके हैं। जिन्हें वे अपने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं। विजय की इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

========= पिथौरागढ़ की नेहा यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ की होनहार बॉक्सर निवेदिता कार्की दुबई में आयोजित होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

निवेदिता ने दो रोज पूर्व हरियाणा में आयोजित यूथ ग‌र्ल्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही साथ बेस्ट बाक्सर का अवार्ड भी जीता था। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यूथ एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता 31 जुलाई तक दुबई में खेली जाएगी। निवेदिता का अब तक बॉक्सिंग का सफर शानदार रहा है। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुकी है। निवेदिता वर्तमान में खेलो इंडिया नेशनल एकेडमी रोहतक में भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी आनंद स्वरू प, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने निवेदिता को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनिशप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी