पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर एक घंटे तक जाम रहे वाहनों के पहिये

शादी ब्याह का सीजन नगर की यातायात व्यवस्था पर बहुत भारी पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM (IST)
पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर एक घंटे तक जाम रहे वाहनों के पहिये
पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर एक घंटे तक जाम रहे वाहनों के पहिये

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: शादी ब्याह का सीजन नगर की यातायात व्यवस्था पर बहुत भारी पड़ रहा है। मंगलवार को पिथौरागढ़- झूलाघाट रोड में एक विवाह स्थल के पास जाम लग गया। एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खुलवाया।

पिछले कुछ दिनों से नगर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जिला मुख्यालय के पांडेगांव, बैंक रोड, रई रोड, लिंकरोड आदि क्षेत्रों में आए दिन जाम लग रहे हैं। मंगलवार को पिथौरागढ़-झूलाघाट रोड पर बिण के पास जाम लग गया। जाम के चलते आवागमन करने वाले कई वाहन मार्ग पर फंस गए। अपराह्न एक बजे लगे जाम में कई स्कूल वाहन, मरीजों को ला रहे वाहन फंस गए। चालकों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक कर्मियों ने खासी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जाए दिन लग रहे जाम से परेशान नगरवासियों ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ======== परिवहन निगम की बसों को दोगुना भरना पड़ रहा टोल टैक्स

टनकपुर : उत्तराचल परिवहन मजदूर संघ के क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की समस्त बसों के खाते में न्यूनतम बैलेंस होने के कारण प्रत्येक टोल टैक्स पर दोगुना से अधिक टोल टैक्स विभाग को चुकाना पड़ रहा है। जिस कारण निगम को दिन-प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने में भी देरी करते हैं, कर्मचारियों के आदोलन करने के बाद ही वेतन देने पर वार्ता की जाती है। कहा कि निगम के उच्च अधिकारी परिवहन निगम को घाटे की ओर धकेल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी