विनोद की मौत के मामले में दो युवक गिरफ्तार

डीडीहाट: तहसील क्षेत्र के लोहार गांव निवासी विनोद प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवको

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM (IST)
विनोद की मौत के मामले में दो युवक गिरफ्तार
विनोद की मौत के मामले में दो युवक गिरफ्तार

डीडीहाट: तहसील क्षेत्र के लोहार गांव निवासी विनोद प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

बीते रोज गुरू वार की सुबह तहसील क्षेत्र के लोहार गांव में विनोद कुमार का नग्न अवस्था में शव मिला था। शुक्रवार को मृतक की पत्नी मंजू देवी ने स्थानीय थाने में तहरीर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आइपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। शुक्रवार की देर सांय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटवारी मोड़ के पास से महेश कुमार, पुत्र गोविंद राम निवासी बरला कांडे डीडीहाट और महेश बिष्ट, पुत्र वीरेंद्र बिष्ट निवासी बरला कांडे को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार शराब का आदी था। वह शराब पीकर आए दिन लोगों से गाली-गलौज करता था। पकड़े गए युवकों द्वारा बुधवार की रात्रि विनोद से गाली-गलौज व मारपीट होने की बात कबूल की गई है। जिसके आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी