पर्यटन नगरी चौकोड़ी में 70 से अधिक हरे पेड़ों पर चली आरी

पर्यटन नगरी चौकोड़ी में अवैध रू प से हरे पेड़ों पर आरी चलाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 11:04 PM (IST)
पर्यटन नगरी चौकोड़ी में 70 से अधिक हरे पेड़ों पर चली आरी
पर्यटन नगरी चौकोड़ी में 70 से अधिक हरे पेड़ों पर चली आरी

बेरीनाग, जेएनएन : पर्यटन नगरी चौकोड़ी में अवैध रू प से हरे पेड़ों पर आरी चलाने का मामला प्रकाश में आया है। बीती रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा संरक्षित प्रजाति के 70 से अधिक पेड़ काट डाले। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार को स्थानीय लोगों ने वन विभाग को क्षेत्र में पेड़ काटे जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम को क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के बांज, उतीस, चीड़, अगन्यार, बुरांस आदि के 70 से अधिक पेड़ कटे मिले। मौके पर खूंट ही खूंट पड़े थे। रेंजर महरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी भूमि होगी उसके विरू द्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर, पेड़ों का अवैध कटान किए जाने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि यहां लगातार पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। माफियाओं द्वारा पर्यटन नगरी की सुंदरता व हरियाली को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही वन विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि पर्यावरण के वाहक वृक्षों की सुरक्षा की जा सकें। मालदार परिवार के ऋषेंद्र बिष्ट ने पुलिस व वन विभाग से शिकायत कर शीघ्र पेड़ों का अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर स्थानीय लोगों ने मामले में आक्रोश जताते हुए जल्द ही जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी