पिथौरागढ़ जिले की सत्रह सड़कें बंद, दो लाख की आबादी प्रभावित

पिथौरागढ़ जिले की 17 सड़कें बंद होने से दो लाख की आबादी प्रभावित हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:09 AM (IST)
पिथौरागढ़ जिले की सत्रह सड़कें बंद, दो लाख की आबादी प्रभावित
पिथौरागढ़ जिले की सत्रह सड़कें बंद, दो लाख की आबादी प्रभावित

पिथौरागढ़, जेएनएन : अभी जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में रात को हो रही बारिश रोज तबाही की कहानी लिख रही है। जिले में बंद सड़कों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले की 17 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से दो लाख की आबादी प्रभावित है। तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद हो चुका है। थल-मुनस्यारी मार्ग एक बार खुलने के बाद फिर से बंद हो गया है। मुनस्यारी क्षेत्र में पाइप लाइनें बहने से पेयजल का संकट बना हुआ है।ग्रामीण खुद पेयजल लाइन की मरम्मत में जुटे हैं। धारचूला नगर में घटखोला के पास सुरक्षा दीवार ढहने से भूस्खलन हुआ है तीन मकान खतरे में आ चुके हैं। काली, गोरी, रामगंगा नदियां उफान पर हैं, परंतु रविवार को शनिवार की अपेक्षा जलस्तर थोड़ा कम हुआ है।

मुनस्यारी से चीना सीमा से लगे मिलम तक का मार्ग लिलम के पास बंद हो गया है। चीन सीमा से लगे क्षेत्र का सम्पर्क कटा हुआ है। शनिवार की रात बेरीनाग, गंगोलीहाट और धारचूला तहसीलों में बादल जम कर बरसे हैं।

मुनस्यारी: मुनस्यारी तहसील में बारिश का कहर जारी है। तल्ला जोहार से लेकर मल्ला जोहार तक का जनजीवन प्रभावित है। मुनस्यारी सहित आसपास के जीआइसी लाइन, बुंगा, मल्ला घोरपट्टा की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं। पेयजल लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। अवर अभियंता जल संस्थान गजेंद्र मुनौला ने बताया कि सोमवार सायं तक पेयजल लाइन जुड़ जाएंगी। सुबह से दस बजे तक मुनस्यारी में भारी बारिश हुई ।

धारचूला : प्रतिदिन रात को भारी बारिश से अब धारचूला नगर के घटखोला में भूस्खलन होने लगा है। यहां पर काली नदी किनारे से दी गई सुरक्षा दीवार के नीचे अवैध खनन किए जाने से दीवार ढह गई है। जिससे तीन मकानों को आसन्न संकट पैदा हो गया है और घटखोला को खतरा हो गया है। एसडीएम एके शुक्ला ने स्थल का निरीक्षण किया। मार्ग बंद होने से चीन सीमा से लगी व्यास घाटी सहित पांगला, घटियाबगड़, मांगती और व्यास के सात गांवों सहित तीन दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क भंग है।

बेरीनाग: क्षेत्र में भारी बारिश होने से नालियों का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। डिग्री कॉलेज मार्ग पर उफनाया नाला आ गया। राईआगर के पास सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद रहा। सड़कों पर पानी बहने लगा। नगर की नालियां बंद होने से घरों तक आ रहे पानी से आंगन टूटने का खतरा बना हुआ है। ==========

जिले में हुई वर्षा तहसील वर्षा एमएम

पिथौरागढ़ 15

गंगोलीहाट 36

बेरीनाग 70

धारचूला 51.40

डीडीहाट 16

मुनस्यारी 13

========= नदियों का जलस्तर

काली नदी धारचूला

जलस्तर डेंजर लेवल खतरे का निशान

888.60 890 मी 890 मीटर

गोरी नदी जौलजीबी

604:80 606.80 607.80 मीटर

सरयू नदी घाट

447.30 मी 452 मीटर 453 मीटर

chat bot
आपका साथी