पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बरात की कार, तीन की मौत

पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ टनकपुर मार्ग में जामिरखेत के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:41 PM (IST)
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बरात की कार, तीन की मौत
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी बरात की कार, तीन की मौत

पिथौरागढ़, जेएनएन। पिथौरागढ़ से बेड़ा को बरात में शामिल होने जा रहे पांच लोगों को ले जा रही अल्टो कार पिथौरागढ़ टनकपुर मार्ग में जामिरखेत के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

रविवार अल्टो कार (यूके 05 बी 4142) जब युवकों को लेकर जा रही थी तो पिथौरागढ़ से लगभग 13 किमी दूर खाई में गिर गई। कार में सवार कैलाश सिंह निवासी पिथौरागढ़, पंकज जोशी पुत्र रमेश जोशी रई पिथौरागढ़ और विनोद सिंह की मौत हो गई। कार में सवार भगवान सिंह और चालक कमल सिंह घायल हो गए। घायलो में एक कि हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पंतनगर में जर्जर झूलते पुल से गिरकर विश्वविद्यालय कर्मी की मौत  

यह भी पढ़ें: क्रेन से टकराने पर बाइक सवार बीटेक के छात्र की मौत 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी से विकासनगर जा रही बस खाई में गिरी, 15 की मौत

chat bot
आपका साथी