पिथौरागढ़ के थल व पांखूं में रामलीला मंचन के दौरान उमड़े दर्शक

पिथौरागढ़ जिले के थल और पांखू में चल रही रामलीला में शनिवार रात रावण वध का मंचन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 09:44 PM (IST)
पिथौरागढ़ के थल व पांखूं में रामलीला मंचन के दौरान उमड़े दर्शक
पिथौरागढ़ के थल व पांखूं में रामलीला मंचन के दौरान उमड़े दर्शक

संवाद सूत्र, थल/बेरीनाग : थल और पांखू में चल रही रामलीला में शनिवार रात रावण वध का मंचन हुआ। देर रात रावण परिवार के पुतले जलाए गए। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद उठाया।

थल में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सत्याल ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। शनिवार को अहिरावण वध, रावण वध, विभीषण का राज्याभिषेक और सीता की अग्नि परीक्षा तक की लीला का मंचन किया। रावण के पात्र मोहन पांगती ने शानदार अभिनय कर मंचन को जीवंत किया। विशिष्ट अतिथि के रू प में प्रधान मदन रावत, होशियार नेगी मौजूद रहे। अतिथियों को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पाठक, सचिव अर्जुन रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी ने स्मृति चिंह प्रदान किए।

बेरीनाग: पांखू क्षेत्र में चल रही रामलीला के अंतिम दिन रावण वध का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान राम के आदर्शो को जीवन में उतारने का आह््वान किया। उन्होंने शानदार मंचन के लिए रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना की। समापन से पूर्व उन्होंने लक्की कूपन के ड्रा निकाले और विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कार्की, कैलाश उप्रेती, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की, बलवंत कुमार, देवेंद्र धानिक आदि मौजूद रहे।

----

बनबसा में भगवान राम का राज्याभिषेक संवाद सूत्र, बनबसा : ग्राम सभा पचपकरिया में रावण वध और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। अंतिम दिन की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया। रविवार को अहिरावण-रावण संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, रावण और अहिरावण वध के साथ भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। राम की भूमिका काव्य, लक्ष्मण की मिखिलेश, सीता की अंशु चंद, भरत की कमलेश जोशी, शत्रुघ्न की प्रथम बैज, हनुमान की नीरज ज्याला, विभीषण की जनार्दन पाटनी, अंगद की वैभव मुरारी, सुलोचना की नितिन जोशी, अहिरावण की पंकज चंद, रावण की सौरभ जोशी, हनुमान की नीरज च्याला, मकरध्वज की भूमिका मनीष जोशी ने निभाई। तबला वादक अजय भट्ट, हारमोनियम वादक सागर भटट् रहे। इस मौके पर भाजपा नेता हेमा जोशी, सुभाष बगौली, नरेश सकारी, प्रम सिंह ज्याला के अलावा कमेटी के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह रावत, सचिव इन्दर सिंह बिष्ट के साथ सैकडों ग्रामीणों ने रामलीला मंचन का आन्नद लिया। इधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सामंत ने रामलीला प्रागण के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी