्र बैतड़ी में दस किलो चरस पकड़ी, एक गिरफ्तार

भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक व्यक्ति दस किग्रा चरस के साथ गिरफतार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:42 PM (IST)
्र बैतड़ी में दस किलो चरस पकड़ी, एक गिरफ्तार
्र बैतड़ी में दस किलो चरस पकड़ी, एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झूलाघाट : भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक व्यक्ति दस किग्रा चरस के साथ पकड़ा गया है। नेपाल से बजांग से सीमा तक पहुंची चरस की भारत को तस्करी की संभावना जताई जा रही है।

नेपाल के बैतड़ी जिले के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक डीएसपी नारायण अधिकारी ने बताया कि सुदूर पश्चिम अनुसंधान और जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी की संयुक्त टीम ने गुरु वार की देर रात बजांग जिले के बुंगल नगरपालिका निवासी मान बहादुर धामी को दस किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के इस बारे में उसे गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर सयुंक्त दल ने पुर्चोड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 मोडलीधार पर मान बहादुर को पकड़ लिया। उसे चरस के साथ बैतड़ी जिला पुलिस मुख्यालय लाया गया जहां पर अब उससे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है बैतड़ी जिले की भारत से खुली सीमा है। यहां पर अवैध ढंग से काली नदी पर टायर ट्यूब से आवाजाही होती है। टायर ट्यूब के माध्यम से ही तस्करी का सामान इधर-उधर पहुंचाया जाता है। चरस के भारत पहुंचते ही मोटी रकम मिलती है। संभावना जताई जा रही है कि यह चरस भी तस्करी कर भारत पहुंचनी थी।

उधर शुक्रवार की सुबह अस्कोट थानाध्यक्ष पीआर आगरी के साथ पुलिसकर्मी हरीश पुरी, मनोज कुमार, संजीत राणा, मोहन गिरि और पीआरडी जवान हरराम द्वारा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोग्यूड़ा में वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान जोग्यूड़ा से आ रहे केंटर संख्या यूके 05 सीए- 1137 में नारायण सिंह ऊर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी बस्तिया टनकपुर जिला चम्पावत हाल निवासी किमखोला के पास से चार किलो 64 ग्राम हत्थाजड़ी और पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ अस्कोट थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 और भारतीय वन अधिनियम की धारा 2/ 39/52 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे डीडीहाट जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी