चार तहसीलों को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे खस्ताहाल

पिथौरागढ़ जिले की चार तहसीलों को जोड़ने वाला सेराघाट-गणाई गंगोली-राईआगर- थल-डीडीहाट स्टेट हाईवे खस्ताहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:12 PM (IST)
चार तहसीलों को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे खस्ताहाल
चार तहसीलों को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे खस्ताहाल

संवाद सूत्र, बेरीनाग : जिले की चार तहसीलों को जोड़ने वाला सेराघाट-गणाई गंगोली-राईआगर- थल-डीडीहाट स्टेट हाईवे खस्ताहाल है। स्टेट हाईवे पर तीन घंटे में तय होने वाली दूरी छह घंटे में पूरी हो पा रही है। सड़क की दुर्दशा के चलते 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।

जिले की सीमांत तहसील धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट के लोग हल्द्वानी पहुंचने के लिए सेराघाट-गणाईगंगोली- राईआगर- बेरीनाग-डीडीहाट स्टेट हाईवे का उपयोग करते हैं। लोक निर्माण विभाग के बेरीनाग और अस्कोट खंड के अंतर्गत आने वाली इस सड़क का राईआगर से उडियारी बैंड तक का हिस्सा एनएच के अंतर्गत भी आता हैं। तीन-तीन इकाईयां होने के बाद भी सड़क की देखरेख नहीं हो पा रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। डामर बह चुका है। कॉजवे टूटे पड़े हैं। बरसात के पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। यह हाल तब है जब पिछले पांच वर्ष में ही देखरेख के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क की हालत सुधारे जाने की मांग को लेकर आवाज उठा रही है, लेकिन कोरे आश्वासन के सिवाए अब तक जनता को कुछ नहीं मिला है। ======= पर्यटन रू ट के साथ ही पाताल भुवनेश्वर को भी जोड़ती है सड़क बेरीनाग: स्थानीय लोगों के साथ ही साथ यह सड़क पर्यटन नगरी मुनस्यारी, विश्व प्रसिद्ध गुफा पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका मंदिर को भी जोड़ती है। सड़क की बदहाली के चलते जिले में आने वाले पर्यटकों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। न्याय की देवी के रू प में विख्यात मां कोटगाड़ी आने वाले श्रद्धालु भी इसी रू ट का उपयोग करते हैं। ========= सड़क की हालत में सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। कुछ हिस्सों में सुधारीकरण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। मानसून काल खत्म होते ही सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- वीके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, बेरीनाग

chat bot
आपका साथी