लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

पिथौरागढ़ जिले में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM (IST)
लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

पिथौरागढ़, जेएनएन : लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना दिया औरव्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर पाठक ने कहा कि राज्य की स्वास्थ सेवाएं बदहाल हो गई हैं। अस्पतालों में न डाक्टर हैं और नहीं दवाएं। पहाड़ के अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। व्यवस्थाओं की कमी का खामियाजा प्रदेश की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बेरीनाग प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे आज तक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से आगे नहीं बढ़ाया है। धरने पर बैठे अन्य लोगों ने कहा कि स्वास्थ सेवाओं में सुधार नहीं किया जाता है तो राज्य आंदोलनकारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, दीपक नेवलिया, भगवत भौर्याल, गोपाल धानिक, भीम कुमार, मोती सिंह, पूरन राम, आशा भैंसोड़ा, नीमा उप्रेती, देवकी देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी