बैंकों में उड़ रही शारीरिक दूरी के मानकों की धज्जियां

नगर के बैंक परिसरों में लग रही भारी भीड़ में शारीरिक दूरी के मानकों का पालन नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:09 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:15 AM (IST)
बैंकों में उड़ रही शारीरिक दूरी के मानकों की धज्जियां
बैंकों में उड़ रही शारीरिक दूरी के मानकों की धज्जियां

बेरीनाग, जेएनएन: नगर के बैंक परिसरों में लग रही भारी भीड़ में शारीरिक दूरी के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। संक्रमण फैलने की आशंका से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं। क्षेत्रवासियों ने बैंकों में शारीरिक दूरी के मानक का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग प्रशासन से की है।

नगर के यूनियन बैंक में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। बैंक के बाहर लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं, जिससे शारीरिक दूरी के पालन की कोशिशों पर पानी फिर रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मेहरा ने कहा है कि बैंकों में सामाजिक दूरी के मानकों का पालन नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि परिसर में सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। बाहर जमा हो रहे लोगों को भी शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने और मास्क पहनने के लिए बार-बार प्रेरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी