एसएसबी के जवान देश सुरक्षा के साथ गांवों को कर रहे सैनिटाइज

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही देश के लोगों का जीवन भी सुरक्षित कर रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:34 PM (IST)
एसएसबी के जवान देश सुरक्षा के साथ गांवों को कर रहे सैनिटाइज
एसएसबी के जवान देश सुरक्षा के साथ गांवों को कर रहे सैनिटाइज

संवाद सूत्र, तीतरी: भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही देश के लोगों का जीवन बचाने में जुटी है। बल के जवान सीमा क्षेत्र के कस्बों, गांवों को हर रोज सैनिटाइजेशन करने के साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरू क कर रहे हैं।

एसएसबी के जवानों ने बुधवार को तल्लाबगड़ क्षेत्र के तीतरी, बगड़ीहाट, चमतोला, सिलौनी, स्यालतड़, द्वालीसेरा, घिंघरानी आदि गांवों में सैनिटाइजेशन कार्य चलाया। आस-पास के कस्बों को भी सैनिटाइज किया गया। एसएसबी के जवान लोगों को जागरू क भी कर रहे हैं। लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इधर जिला मुख्यालय में नगर पालिका कर्मी सुनील मलिक, अनिल कुमार, हरिनंदन वाल्मीकि, विकास कमार ने कंटेनमेंट जोन रई, जाखनी, पांडेगांव, तिलढुकरी के साथ ही नेड़ा और बस्ते में सैनिटाइजेशन कराया। पालिका नियमित तौर पर नगर को सैनिटाइज करने का कार्य कर रही है। ======== मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों की सेवा कर रही है पुलिस

लोहाघाट : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में खाकी नए रूप में नजर आने लगी है। मरीजों व जरूरतमंदों की सेवा के साथ पुलिस कर्मियों ने अब बेसहारा बुजुर्गो की मदद के लिए आगे आई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने जिले में मिशन हौसला मुहिम के तहत पुलिस को विभिन्न ब्लॉकों में एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गो का जिम्मा उठाने का हौसला दिया है। एक सप्ताह से लोहाघाट थाना पुलिस मिशन हौसला की शुरूआत कर पुलिस ने एक बार फि र मिसाल पेश की। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में गल्लागांव, बापरू, पाटन पाटनी, सुई, कालाकोट, खोला सुनार, पम्दा, काकड़, बौतड़ी, खूना बोहरा आदि क्षेत्रों के बेसहारा बुजुर्गो के घर तक पहुंच पुलिस कर्मियों ने राशन, जीवन रक्षक दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क आदि बाट साफ सफाई व संक्रमण से बचाव को जागरूक कर रहे है। बुजुर्गों को यह भी बताया कि किसी भी सामान या दवा की जरूरत पड़ने पर ग्राम प्रधान को बताएं। ताकि थाने तक सूचना मिलने पर त्वरित राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। मुहिम में एसओ मनीष खत्री के साथ देवेंद्र सिंह मेहता, मंदाकिनी राणा, हरीश प्रसाद, जगदीश चंद्रा, नवल किशोर, ललित सिंह, शरद गोरखा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी