विकास पुरुष को जिले भर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकास पुरू ष नारायण दत्त तिवारी के निधन से आहत जिले के लोगों ने श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 10:26 PM (IST)
विकास पुरुष को जिले भर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
विकास पुरुष को जिले भर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकास पुरू ष नारायण दत्त तिवारी के निधन से आहत जिले के लोगों ने शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धांजलि सभाओें का आयोजन किया। देश और प्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्यो का स्मरण किया गया।

कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि स्व.तिवारी का पूरा जीवन विकास के लिए समर्पित रहा। उत्तराखंड में तमाम उद्योग और उनकी योजनाएं उन्हीं की देन हैं। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि राजनीति के धुरंधर स्व. तिवारी ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। स्व.तिवारी जैसी हस्ती राज्य के लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि छोटे से गांव से विषम परिस्थितियों का सामाना करते हुए स्व. तिवारी जिन बुलंदियों पर पहुंचे वह एक मिसाल है। शोकसभा में वरिष्ठ नेता खीमराज जोशी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, रमेश कापड़ी, भुवन जोशी, रमेश पुनेड़ा, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, दीनू तिवारी, भूरे मियां, बसंत जोशी, नितिन महर, चंद्रशेखर मखौलिया, केदार लुंठी, राजेंद्र खड़ायत, पवन पाटनी, शंभू खान, कमलेश कसन्याल, आनंद, पूरन सिंह, सुभाष पांडे आदि मौजूद थे।

नगर के विभिन्न संगठनों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में मौजूद लोगों ने स्व.तिवारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकास पुरू ष को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राजेश मोहन उप्रेती, प्रकाश जोशी, जुगल किशोर पांडे आदि मौजूद थे। धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल, गंगोलीहाट में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी